हैडलाइन

अदिति की अबुधाबी में अच्छी शुरुआत, संयुक्त आठवें स्थान पर रही

अबुधाबी, भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने नये साल के अपने पहले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया तथा वह शनिवार को यहां फातिमा बिंट मुबारक लेडीज ओपन में संयुक्त आठवें स्थान पर रही। अदिति ने २०१९ लेडीज यूरोपीय टूर के साल के इस पहले टूर्नामेंट का अंत छह अंडर के शानदार स्कोर के साथ किया। उन्होंने आठ बर्डी बनायी और इस बीच दो बोगी की। इस भारतीय गोल्फर के लिये यह संतोषजनक परिणाम कहा जा सकता है क्योंकि पहले दौर में उन्होंने ७६ का मामूली स्कोर बनाया था। दूसरे दिन ७२ का कार्ड खेलने से उन्होंने कट में जगह बनायी और आखिरी दिन ६६ का स्कोर बनाने से सूची में आगे बढ़ने में सफल रही। चार्ली हल ने मारियान स्कार्पनोर्ड को पीछे छोड़कर सत्र का पहला खिताब जीता।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...