हैडलाइन

युवा गेंदबाज ने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेकर अपनी टीम को दिलाई २ रन से जीत

ढाका : बांग्लादेश प्रीमियर लीग के शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में २२ साल के बांग्लादेशी गेंदबाज ने हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा कर दिखाया।  अनकैप्ड प्लेयर एलिस इस्लाम ने ढाका डायनामाइट की ओर से खेलते हुए रंगपुर राइड़र्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए २६ रन देकर ४ विकेट लिए। मैच की  सबसे रोचक बाद यह रही कि इस्लाम ने मैच के दौरान तीन कैच छोड़े लेकिन बाद में उन्होंने हैट्रिक लेकर इसकी भरपाई कर दी और अपनी टीम को २ रन से जीत दिला दी। 

मीरपुर में खेले गए मैच में पारी के अठारवें ओवर की पहली तीन गेंदों में एक एक रन दिए। इसके बाद आखिरी तीन गेंदों में इस्लाम ने लगातार तीन गेंदों पर मोहम्मद मिथुन(४९), मशरफे मुर्तजा(०) और फरहाद रेजा (०) के विकेट लेकर ढाका की जीत में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने मिथुन को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेजा, इसके बाद मुर्तजा के स्टंप्स की गिल्लियों को छूकर निकल गई। इसके बाद हैट्रिक बॉल पर रेजा कैच आउट हो गए।  इस्लाम के लिए ये घरेलू क्रिकेट में पहला मैच था। उन्होंने बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेट में लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी नहीं खेला है। ढाका की टीम ने फर्स्ट डिवीजन क्रिकेट खेलता देखकर उनकी पहचान की और अपनी टीम में शामिल किया। इस बारे में इस्लाम ने कहा, मैं ढाका डायनामाइट्स के लिए नेट्स बॉलर था। गेंदबाजी के अभ्यास के दौरान सुजॉन सर( कोच खालिद महमूद) ने मुझे देखा और कहा कि मैं बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल सकता हूं। इसके बाद उन्होंने मुझे टीम में शामिल कर लिया। 

गुरुवार शाम मुझे मालूम चला कि मैं शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच के लिए टीम में हूं। कोच सर ने मुझे बुलाया और मैच के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने के लिए कहा। मैं मैच से पहले पूरी तरह तैयार था लेकिन इतने बड़े मैदान में मुझे खेलने में नर्वस महसूस कर रहा था। ये बड़ा टूर्नामेंट है। शुरुआत में मैं नर्वस था लेकिन थोड़ी देर बाद सामान्य हो गया। 

१८ वें ओवर में मिथुन को बोल्ड कर दाएं हाथ के इस ऑफ ब्रेक गेंदबाज ने रेली रूसो(८३) के साथ हुई १२१ रन की साझेदारी को तोड़ा और मैच में ढाका की वापसी कराई। उनकी हैट्रिक की वजह से जीत के लिए १८४ रन के लक्ष्य का पीछा कर रही रंगपुर की टीम २० ओवर में ९ विकेट पर १८२ रन बना सकी और २ रन के अंतर से मैच गंवा दिया। 

मैच के बाद इस्लाम ने कहा, ये इस स्टेडियम में मेरा पहला मैच था। मैं मैच से पहले बहुत नर्वस था। लेकिन कई कैच छोड़ने के बाद टीम के सदस्यों ने मेरा सपोर्ट किया।  शाकिब भाई( ढाका के कप्तान शाकिब अल  हसन) ने मुझसे मैच के दौरान कहा कि सबकुछ ठीक हो रहा है आप गेंद को सही जगह पर डालते रहिए। इस्लाम बीपीएल के छह सीजन के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले महज तीसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले  मोहम्मद सामी ने साल २०१२ में और अमीन हुसैन ने साल २०१५ में हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया था। 



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...