हैडलाइन

फर्जी वोटरों के नाम हटाए जाएंगे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा है कि वोटिंग लिस्ट में जितने भी फर्जी वोटर हैं उनके नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने यह बात मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम से कही। निरुपम ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि मुंबई के हर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में करीब 8-9 लाख और विधानसभा क्षेत्र में 15 से 20 हजार फर्जी मतदाता है।

इन्हीं आरोपों के सबूत राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपने निरुपम शुक्रवार को मंत्रालय गए थे। निरुपम ने मुख्य चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार से मांग की कि 31 जनवरी को प्रकाशित होने वाले वोटिंग लिस्ट का ड्राफ्ट रोल जारी करने से पहले फर्जी वोटरों के नाम वोटिंग लिस्ट से हटाए जाएं। निरुपम ने कहा कि चुनाव विभाग चाहे, तो अपने स्तर पर सर्वेक्षण कराकर फर्जी वोटरों का पता लगा सकता है। निरुपम के साथ पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा, पूर्व विधायक मधु चव्हाण, मुंबई कांग्रेस के महासचिव भूषण पाटील, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत, नगरसेवक सुनील नरसाले और एकलव्य सॉफ्टवेयर के नितिन शिंगाटे भी थे।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...