हैडलाइन

72 लाख रुपये देकर बुक कराया था फ्लैट, अब आई बेघर होने की नौबत

मुंबई, मुंबई के मलाड में रहने वाले शेयर ब्रोकर वीरल दलाल ने 11 साल पहले 72 लाख रुपये देकर फ्लैट बुक कराया था। हालांकि, अभी तक उन्हें फ्लैट नहीं मिला है। बिल्डर ने वीरल को रहने के लिए एक अस्थायी घर दिया था लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि उन्हें वह घर भी चार दिन के अंदर खाली करना है। इस सबके पीछे कारण है कि जिस बिल्डर वीरल ने फ्लैट लिया था, वह लोन चुकाने में नाकाम रहा है। वीरल के मुताबिक, लोन डिफॉल्टर होने के बाद यह प्रॉजेक्ट उस बिल्डर के हाथ से निकल गया है और अब नए बिल्डर ने उनके दावे को मानने से इनकार कर दिया है। अपने बुजुर्ग माता-पिता समेत छह लोगों के परिवार के साथ मलाड के इस अस्थायी घर में रह रहे 45 वर्षीय वीरल दलाल काफी परेशान हैं। लोन रिकवरी ट्राइब्यूनल की ओर से नोटिस दिया गया है कि वह चार दिन के अंदर घर खाली कर दें। 

घर में इकलौते कमाऊ शख्स हैं वीरल दलाल 

फ्लैट के लिए 72 लाख रुपये दे चुके वीरल ने मलाड पुलिस स्टेशन में दोनों बिल्डर्स भारत जोशी और मुकेश शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासभंग का केस दर्ज कराया है। वीरल का कहना है कि वह इस स्थिति में नहीं हैं कि दूसरा घर किराए पर ले सकें क्योंकि अपने परिवार में वही एकमात्र शख्स हैं, जो कमाने वाले हैं। उनका यह भी कहना है कि चार दिन में घर खाली करने की स्थिति में उनका परिवार सड़क पर आ जाएगा। 

बताते चलें कि 2008 में दलाल को पता चला कि सद्गुरु कंस्ट्रक्शन के भारत जोशी मलाड (वेस्ट) में निर्मल को-ऑपरेटिव सोसायटी का रिडिवेलपमेंट कर रहे हैं। दलाल ने जोशी को फ्लैट के लिए 72 लाख रुपये देकर अग्रीमेंट किया। जोशी ने दलाल को फ्लैट नंबर 1403 के अलॉटमेंट लेटर के साथ-साथ एक रसीद भी दी। डील होने के बाद दलाल जिस घर में रह रहे थे, वह घर बेच दिया और एक छोटा लोन ले लिया। उन्होंने बताया कि जोशी ने उन्हें रहने के लिए निर्मल हाइट्स में एक अस्थायी घर दे दिया था। 

नए बिल्डर ने दलाला का दावा मानने से किया इनकार 

2013 में निर्मल सीएचएस ने जोशी के साथ इस अग्रीमेंट रद्द कर दिया और प्रॉजेक्ट अल्ता बिल्डर्स के मुकेश शाह को सौंप दिया। इसके बाद दलाल ने जोशी से मुलाकात की और उन्हें याद दिलाया कि यह उनका फर्ज है कि वह उनको फ्लैट दिलाएं। उन्होंने मुकेश शाह से भी मुलाकात की और उन्हें अपना अलॉटमेंट लेटर दिखाया लेकिन मुकेश शाह ने उनके दावे को मानने से इनकार कर दिया। मुकेश शाह ने हाउसिंग सोसायटी को लिखा है कि दलाल का नाम रिडिवेलपमेंट अग्रीमेंट में गलती से था। 



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...