हैडलाइन

कांदिवली में बनेगा आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र

मुंबई : बीएमसी अग्निशमन दल को आग बुझाने की अत्याधुनिक ट्रेनिंग देने के लिए कांदिवली में स्टेट ऑफ आर्ट प्रशिक्षण केंद्र शुरू करेगी। इस केंद्र में आग लगने के बाद विषम परिस्थितियों में उसे बुझाने के लिए फायर फाइटर को डमी के जरिए लाइ?व प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि मुंबई में अक्सर आग की घटनाएं होती रहती हैं, जिसमें कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। आग के दौरान उसे बुझाने में कई बार फायर फाइटर को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। कांदिवली के ठाकुर विलेज में शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण केंद्र में औद्योगिक और रेसिडेंशियल स्ट्रक्चर का डमी बनाया जाएगा। इसमें डमी सिटिजन भी होंगे। आग के दौरान उन्हें कैसे बचाना है इसकी लाइव ट्रेनिंग फायरकर्मियों को दी जाएगी। बीएमसी अडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर आई.ए. कुंदन ने कहा ‘हम अपने फायरकर्मियों को हर तरह की स्थिति में बेहतर तरीके से बचाव कार्य चलाने के लिए प्रशिक्षित करते हैं। इस सेंटर में फायरकर्मियों को डमी के जरिए औद्योगिक, रेसिडेंशियल और स्लम में लगने वाली आग बुझाने में आने वाली चुनौतियों का लाइव अनुभव मिलेगा। इससे भ??विष्य में इस इन जगहों पर आग लगने के बाद बेहतर तरीके से बचाव कर सकेंगे। बता दें कि पिछले साल २९ दिसंबर को वर्ली में लगी आग के दौरान उसे बुझाने गए १६ फायरकर्मी जख्मी हो गए थे। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...