हैडलाइन

बॉस के लिए VVIP मोबाइल नंबर खरीदना पड़ा महंगा

मुंबई: मुंबई के बांद्रा में एक युवक को अपने बॉस के लिए वीवीआईपी मोबाइल नंबर खरीदना महंगा साबित हो गया. युवक ठगों के झांसे में आ गया और उसने 72 हजार रुपये गंवा दिए. इस घटना के सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  शिकायत के अनुसार, एक नामी कंपनी के प्रेसिडेंट को कुछ दिन पहले वीवीआईपी नंबर खरीदने का एक मैसेज आया था. उन्होंने यह मैसेज कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट को फॉरवर्ड किया और उनसे इस नंबर को खरीदने के लिए कहा.

इसके बाद जब वाइस प्रेसिडेंट ने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो सामने एक महिला ने फोन उठाया और खुद को नामी टेलिकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया. महिला ने कहा कि कंपनी डिस्काउंट पर वीवीआईपी मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाती है. इसके लिए उन्हें 72 हजार रुपये एडवांस में जमा करने होंगे. कुछ दी दिनों में फोन एक्टिव हो जाएगा. महिला ने उन्हें एक अकाउंट नंबर दिया और उसमें पैसा जमा करवाने के लिए कहा.  

पैसा जमा करवाने का मिला इनवॉइस...

दिसंबर में पैसा जमा करने के बाद वाइस प्रेसिडेंट को फर्जी कंपनी का इनवॉइस भी भेजा गया. उनसे कहा गया कि कुछ ही दिन में उनका फोन एक्टिव हो जाएगा. पीड़ित टेलिकॉम कंपनी के फोन का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें कोई फोन नहीं आया. फिर जब वो कंपनी के सेंटर पर पहुंचे और पूछताछ की तो सामने आया कि ऐसी कोई भी नंबर देने का वादा कंपनी की ओर से नहीं किया गया है. बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...