हैडलाइन

भोपाल में बुराड़ी जैसा कांड, घर में मिली परिवार के 4 लोगों की लाश

भोपाल: भोपाल के मंडीदीप से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां की हिमांशु कॉलोनी में 24 घंटे से बंद मकान में 2 बच्चे और 2 महिलाओं की लाशें मिली हैं. परिवार के मुखिया सन्नू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इसे लोग दिल्ली के बुराड़ी कांड से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, अब तक जांच जारी है.  

पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ निवासी 25 वर्षीय सन्नू भूरिया परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है. उसका घर पिछले दो दिन से बंद था. आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया. लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया. फिर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा. उन्होंने देखा कि 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 वर्षीय सन्नू की सांसे चल रही हैं. उसे तत्काल मंडीदीप अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया. 

परिवार के साथ रहता था सन्नू...

पुलिस के मुताबिक, सन्नू भूरिया परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है. वह एक निजी कंपनी में काम करता है. हालत नाजुक होने के कारण वह बात नहीं कर पा रहा है. पुलिस ने उसके घर से उसकी पत्नी पूर्णिमा, 12 दिन की बच्ची के अलावा दीपलता और आकाश की लाश बरामद की है.

कमरे में मिली सिगड़ी...

शुरूआती जांच के आधार पर यह कहा जा रहा है कि चारों लोगों की मौत सिगड़ी के कारण हुई. ठंड की वजह से परिवार रात में सिगड़ी जलाकर सो गया था और दम घुटने से चारों लोगों की मौत हो गई. लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि यदि सभी घर वालों पर सिगड़ी का असर हुआ तो सन्नू को कोई फर्क क्यों नहीं पड़ा.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...