हैडलाइन

ओलंपिक क्वालीफायर से पहले काफी फायदेमंद होगा स्पेन दौरा : हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल

बेंगलूरू, भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने गुरूवार को कहा कि इस साल के आखिर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर से पहले स्पेन का दौरा टीम के लिये खुद को आंकने का सुनहरा मौका होगा । दौरे का पहला मैच मर्शिया में खेला जायेगा । रानी ने कहा ,‘‘ यह चुनौतीपूर्ण दौरा होगा लेकिन हमारी टीम ने पिछले दो साल में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है । यह हमारे लिये खुद को आंकने का सुनहरा मौका है कि हम कहां ठहरते हैं ।’’ भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ 26 से 31 जनवरी तक चार मैच खेलेगी । इसके बाद दो और तीन फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच खेलने हैं । रानी ने कहा ,‘‘ टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा । इस साल होने वाले महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों से पहले खिलाड़ियों का पूल बड़ा करना जरूरी है ।’’ उन्होंने कहा कि उनकी टीम पिछले साल के प्रभावी प्रदर्शन से मिला आत्मविश्वास आगे भी बरकरार रखना चाहेगी जिससे भारत को एफआईएच रैंकिंग में ऊपर जाने का मौका मिला । रानी ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारे प्रदर्शन से कइयों को हैरानी हुई होगी लेकिन हमारा मानना है कि हम पिछले साल एशियाई खेलों और विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे ।’’ भारतीय टीम स्पेन दौरे के लिये तड़के रवाना हो गई ।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

मुंद्रा पोर्ट ने रचा इतिहास,...

अदाणी पोर्ट्स के प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट ने भारत के समुद्री एवं...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...