हैडलाइन

शटलर साइना नेहवाल ने रविवार को इंडोनेशिया मास्टर्स का महिला एकल खिताब नाम किया

नई दिल्ली: स्टार शटलर साइना नेहवाल ने रविवार को इंडोनेशिया मास्टर्स का महिला एकल खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उनके सामने स्पेन की दिग्गज और 3 बार की वर्ल्ड चैंपियन कैरोलिना मारिन थीं लेकिन वह बीच मुकाबले में चोट के कारण हट गईं और साइना को विजेता घोषित किया गया। साइना ने मारिन को सहारा दिया और बाद में मारिन से उनके रूम में मुलाकात की। ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें वह मारिन को सहारा देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में साइना और मारिन रूम में बैठी दिख रही हैं। 

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने भी मारिन को सहारा देती साइना की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'काफी अच्छा लगा देखकर जिस तरह साइना ने फाइनल में पहुंचने तक का प्रदर्शन किया और फिर इस खिताब को जीतने वालीं पहली महिला शटलर बनीं। साइना को भी चोटों का सामना करना पड़ा है और उन्होंने शानदार अंदाज में वापसी की। मुझे पूरा भरोसा है कि मारिन भी वापसी करेंगी।'  इससे पहले साइना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इस तरीके का फाइनल नहीं चाहती थी। खिलाड़ियों के लिए चोट सबसे खराब होती हैं और देखकर बेहद दुख हुआ कि महिला बैडमिंटन की बेस्ट प्लेयर मारिन को भी आज इससे जूझना पड़ा। जल्द ठीक होकर वापसी करो।'  साइना के करियर का यह पहला इंडोनेशिया मास्टर्स खिताब है। वह पिछले साल इस टूर्नमेंट में उप विजेता रही थीं। यह इस साल का भी साइना का पहला खिताब है। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...