हैडलाइन

चोरी के जुर्म में दोषी करार देने पर चढ़ा युवक का पारा, मैजिस्ट्रेट पर फेंक दी चप्पल

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में चोरी के जुर्म में दोषी ठहराए गए युवक ने गुस्से में मैजिस्ट्रेट की तरफ चप्पल फेंक दी। हालांकि मैजिस्ट्रेट ने इसका शिकार होने से खुद को बचा लिया। मैजिस्ट्रेट ने उसे चोरी के मामले में दोषी ठहराया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मैजिस्ट्रेट के समय रहते हट जाने से उन्हें चप्पल नहीं लगी। ठाणे की शांति नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अशरफ अंसारी (22) को कुछ समय पहले भिवंडी शहर के एक घर में अवैध रूप से घुसने और चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भिवंडी की एक अदालत में मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान मैजिस्ट्रेट जेएस पठान ने अंसारी को दोषी ठहराया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में मैजिस्ट्रेट पर चप्पल फेंक दी लेकिन वह बचने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल अंसारी को पकड़ लिया और उसे अदालत से बाहर ले गए। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 353 और 228 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...