हैडलाइन

200 वनडे खेलने वाले 14वें भारतीय बने रोहित शर्मा

नई दिल्ली: न्यू जीलैंड के खिलाफ चौथा मैच रोहित शर्मा के करियर का 200वां वनडे है। हालांकि, वह इस मैच में बल्ले से खास योगदान नहीं दे सके। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा से इस खास मौके पर यादगार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 23 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया। बता दें कि विराट कोहली को वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों और टी-20 सीरीज से आराम दिया है। उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

14वें खिलाड़ी भारतीय 

भारत के लिए 200 वनडे खेलने वाले रोहित शर्मा 14वें खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं रोहित। अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने ODI में एक से ज्यादा बार दोहरा शतक नहीं लगाया है। लेकिन रोहित तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है, जो उन्होंने श्री लंका के खिलाफ 2014 में बनाया था। 

ऐसा है करियर

रोहित ने 200 मैचों की 194 पारियों में 7806 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.89 का रहा है, जबकि स्ट्राइक-रेट 88.46 है। उनके नाम 22 शतक हैं, जिसमें 3 दोहरे शतक भी शामिल हैं। उन्होंने 39 अर्धशतक भी बनाए हैं। 



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...