हैडलाइन

11 घंटे का महाब्लॉक: 205 लोकल, 23 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द

मुंबई: डिलायल रोड ब्रिज तोड़ने के लिए पश्चिम रेलवे पर शनिवार रात 10 बजे से 11 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है, जो रविवार सुबह 9 बजे खत्म होने की संभावना है। ब्लॉक के दौरान इस अवधि में चर्चगेट से दादर के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी। इस दौरान 205 लोकल सेवाएं और लंबी दूरी की 23 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 2 फरवरी (शनिवार) को डाउन दिशा में चर्चगेट से बोरीवली के लिए अंतिम धीमी लोकल रात 9.39 बजे और विरार के लिए लास्ट तेज लोकल 9.44 बजे रवाना होगी। अप दिशा में अंतिम धीमी लोकल बोरीवली से रात 8.56 बजे और लास्ट तेज लोकल विरार से 8.35 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के दौरान बेस्ट परिवहन द्वारा अतिरिक्त सेवाएं चलाने का आश्वासन दिया गया है। 

ब्लॉक के दौरान फास्ट लाइन की सभी लोकल ट्रेनें दादर और विरार-डहाणू रोड स्टेशनों के बीच और धीमी लाइन की सभी ट्रेनें बांद्रा से बोरीवली-भाईंदर-विरार के बीच चलेंगी। 

2 फरवरी को रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें 

1. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद पैसेंजर 

2. मुंबई सेंट्रल-इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस 

3. मुंबई सेंट्रल-राजकोट-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 

4. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर 

3 फरवरी रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें 

1. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस 

2. मुंबई सेंट्रल-वलसाड फास्ट पैंसेंजर 

3. वलसाड-मुंबई सेंट्रल फास्ट पैसेंजर 

4. अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन एक्सप्रेस 

5. इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 

3 फरवरी को बोरीवली स्टेशन पर रोकी जाने वाली ट्रेनें 

1. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर 

2. अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल मेल 

3. इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस 

4. ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल 

5. जयपुर मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 

दादर स्टेशन पर रोकी जाने वाली ट्रेनें 

1. वडोदरा-मुंबई सेंट्रल वडोदरा एक्सप्रेस 

2. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात मेल 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...