हैडलाइन

बैंक खाते से उड़े 30 हजार रुपये, चोर का हुआ खुलासा तो उड़ गए होश

मुंबई: बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकल जाने के बाद मुंबई के एक व्‍यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। काफी जांच के बाद जब पुलिस ने संदिग्‍ध आरोपी की तस्‍वीर पीड़‍ित के सामने पेश की तो उसके होश ही उड़ गए। दरअसल, चोरी की संदिग्‍ध कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्‍नी थी। पीड़‍ित की पत्‍नी ने 30 हजार रुपये अपने बच्‍चे के केजी में ऐडमिशन के लिए निकाले थे। पुलिस ने बताया कि पत्‍नी ने यह पैसे एक इंग्लिश मीडियम स्‍कूल में डोनेशन दिए थे। बताया जा रहा है कि पीड़‍ित व्‍यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह चाहता था कि बच्‍चे का ऐडमिशन पश्चिम बंगाल में हो लेकिन महिला उसका नाम मुंबई के स्‍कूल में लिखाना चाहती थी। पैसे निकाले जाने की यह घटना आठ दिसंबर की है।
पीड़‍ित व्‍यक्ति एक जूलरी यूनिट में डिजाइनर है। उसने पुलिस को बताया कि उसे बैंक से 30 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज मिला था। यह पैसा डेबिट कार्ड से निकाला गया था। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि एक महिला पैसे निकाल रही है। जब इस महिला की फोटो पीड़‍ित को दिखाई गई तो वह कुछ बोल नहीं सका। पुलिस ने मामले को बंद कर दिया है। 


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...