हैडलाइन

श्री लंका को मात देने के बाद पेन की नजरें एशेज पर

कैनबरा: श्री लंका को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से मात देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन की नजरें अब बहुप्रतिष्ठित एशेज सीरीज पर टिक गईं हैं। ऑस्ट्रेलिया ने श्री लंका को ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी से हराया था, जबकि कैनबरा में मेजबान टीम ने 366 रनों से जीत हासिल कर सीरीज जीती। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने पेन के हवाले से लिखा है, 'मैं 6 महीने पहले इसके बारे में सोच रहा था। मैं इसके लिए पूरी जान लगा दूंगा क्योंकि हर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंग्लैंड में खेली जाने वाली एशेज सीरीज का इंतजार करता है।' उन्होंने कहा, 'इसका मैंने बचपन से ही सपना देखा है। मुझे नहीं लगता कि मैं वहां एक कप्तान के तौर पर जाऊंगा, लेकिन मेरे दिमाग में कहीं न कहीं यह चल रहा है। मैं इंग्लैंड पर नजर रखे हुए हूं।' 

ऑस्ट्रेलिया को भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ही टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने श्री लंका को मात देकर आत्मविश्वास हासिल किया है। इस पर पेन ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह से हम भारत के खिलाफ खेले, उससे मैं काफी निराश हूं। 

मुझे लगता है कि इन दोनों सीरीज में जो अंतर रहा वो हमारी गेंदबाजी का एक इकाई के रूप में प्रदर्शन करना। चाहे विराट कोहली हों या चेतेश्वर पुजारा, उन्होंने अपने धैर्य से हमें परेशान किया लेकिन मुझे लगता है कि इस सीरीज में हमने बदलाव किया और गेंदबाजी पर ध्यान दिया।' 



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...