हैडलाइन

भगोड़े मेहुल चोकसी का बंगला बना चोरों की ऐशगाह

मुंबई : चोर के घर में चोरी होना शायद इसे ही कहा जाता है। पीएनबी फ्रॉड के आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी ने भले ही देश छोड़ दिया हो, लेकिन मुंबई के पास अलीबाग में बना आलीशान बंगला अब चोरों की नजर में आ गया है, जिन्होंने यहां सेंधमारी शुरू कर दी है। मुंबई से 90 किलोमीटर दूर अलीबाग तट के पास किहिम में स्थित मेहुल चोकसी के बंगले को ध्वस्त करने का काम शुरू हो चुका है। 10 हजार वर्गमीटर में फैले हुए खाली पड़े इस घर में महंगे फर्नीचर और शिल्पकृतियां भरी हुई हैं। मेहुल के घर में 10 से अधिक कमरे हैं, जिनमें 20 से भी अधिक एसी लगे हुए हैं। आसपास के इलाके के चोरों ने धीरे-धीरे सामानों को चुराना शुरू कर दिया है। एक स्थानीय नागरिक ने बताया, 'अपने अच्छे समय में मेहुल चोकसी अपने दोस्तों के साथ यहां आता था और बड़ी-बड़ी पार्टियां होती थी। बंगले के उसके स्टाफ सभी जरूरी सामानों के साथ पहुंच जाते थे। केयरटेकर्स को सर्वेंट क्वॉर्टर में रहने को बोला जाता था। घोटाले में नाम आने के बाद उनका एक मैनेजर एक गाड़ी में कई सारे सामानों को उठा ले गया था, लेकिन अब भी यहां कई सारी वस्तुएं हैं। अब यहां हो रही चोरी को रोकने वाला कोई नहीं है।' मेहुल चोकसी पंजाब नैशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी है। घोटाले से पर्दा उठने से पहले वह जनवरी में देश छोड़कर चला गया था। इसी केस में उसका भांजा नीरव मोदी भी आरोपी है। अलीबाग में दोनों ही आरोपियों का बंगला है। बंगले में बड़ी संख्या में नारियल और आम के पेड़ हैं। 


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...