हैडलाइन

तैयार हो रहा है समंदर से हवाई मार्ग की ओर जाने का रास्ता

मुंबई : भाऊ चा धक्का से मांडवा के बीच समुद्री रास्ते से चलने वाली ‘रॉ-पेक्स’ सेवा को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट’ (बीपीटी) नवी मुंबई एयरपोर्ट तक चलाने की योजना बना रहा है। बीपीटी इसके लिए एक जहाज खरीदने जा रहा है, जिसमें करीब ८० गाड़ियां और करीब २०० यात्री एक बार में यात्रा कर सकेंगे। इस सेवा को सबसे पहले भाऊ चा धक्का से मांडवा के बीच प्रयोगात्मक रूप से चलाया जाएगा। सड़क पर ट्रैफिक की बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रयोग सफल होने के बाद भविष्य में रॉ-पेक्स सेवा को विस्तार दिया जाएगा।

मुंबई से समुद्री मार्ग से कार और दूसरे वाहन खाड़ी पार नवी मुंबई तक पहुंच सकेंगे। नवी मुंबई एयरपोर्ट को महानगर से जोड़ने के यह अभिनव प्रयास लोगों को पसंद आएगा। ट्रैफिक समस्या का हल करने के लिए इसी तरह के अनोखे हल तलाशने होंगे। इस परियोजना में ‘जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट’ (जेएनपीटी), ‘महाराष्ट्र सागरी महामंडल’ (एमएमबी) सहित ‘शहर और औद्योगिक विकास महामंडल’ (सिडको) को १० करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

सड़क से ट्रैफिक कम करने के लिए बीपीटी समुद्री यातायात को प्राथमिकता दे रहा है। इसी क्रम में बीपीटी की तरफ से ‘रॉ-पेक्स’ जहाजों की खरीददारी की जाएगी। बीपीटी से मिली जानकारी के अनुसार, भाऊचा धक्का से मांडवा के बीच चलने वाली फैरी से हर साल करीब १४ लाख लोग यात्रा करते हैं। समुद्री रास्ते की क्षमता और बढ़ाने के लिए रो पेक्स सेवा की शुरुआत की जा रही है, जिसमें ५०-६० गाड़ियां और २०० यात्री यात्रा करेंगे। बीपीटी के अध्यक्ष संजय भाटिया ने बताया कि रो पेक्स जहाज की कीमत ४० लाख रुपये है, जिसे जेएनपीटी, एमएमबी और सिडको की मदद से खरीदा जा रहा है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

मध्य रेल्वेच्या भोंगळ...

मध्य रेल्वेच्या ढिसाळ नियोजनाचा आणि विस्कळीत वेळापत्रकाचा फटका सोमवारी...