हैडलाइन

विलेन महेश आनंद घर में मृत पाया गया, ऑटो का किराया देने के भी नहीं बचे थे पैसे

मशहूर विलेन महेश आनंद (Mahesh Anand)अपने घर पर मृत पाए गए हैं। शनिवार को उन्होंने अपने यारी रोड स्थित किनारा बिल्डिंग फ्लैट नम्बर 102  में अंतिम सांस ली। पास के फ्लैट में रहने वाले को महेश के घर से दुर्गंध रही थी तभी उनलोगोंने वर्सोवा पुलिस को खबर कर दिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर गया तो पता चला बेड पर मृत अबस्था में पड़े हुए हैं। पुलिस ने लाश को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल में भेज दिया।

वह 57 वर्ष के थे। 90 के दशक में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। महेश आनंद ने लंबे समय से कोई फिल्म साइन नहीं की थी। इसलिए वह लगभग 18 साल फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझते रह रहे थे। हाल ही में उन्होंने गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था। महेश की आखिरी फिल्म गोविंदा की रंगीला राजा थी जो कि इस साल 18 जनवरी को रिलीज हुई है। अभी तक उनकी मौत की वजह नहीं पता चल सकी है, उनकी डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजी गई है।

उन्होंने बॉलिवुड की कई फिल्मों जैसे कुरुक्षेत्र, कुली नंबर 1, विजेता, शहंशाह वगैरह में ऐक्टिंग की है। वह बॉलिवुड के बड़े ऐक्टर्स जैसे धर्मेंद्र, सनी देओल, गोविंदा, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त वगैरह के साथ काम कर चुके हैं।

खबरों के मुताबिक वह मुंबई में अपने वर्सोवा के घर में अकेले रहते थे। महेश के 5 बीबी हुआ करते थे लेकिन कोई भी बीबी अभी साथ में नही रहती थी। एक बीबी रसिया में रहती हैं। खबरों के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति भी इच्छी नहीं थी।

महेश आनंद ने ‘रंगीला राजा’ के मिलने की कहानी शेयर करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे निहलानी जी की तरफ से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था- ‘कॉल मी’। मैंने उन्हें कॉल किया तो उन्होंने कहा, -‘बेटा कितने बजे आओगे ऑफिस।’ मेरे पास उनके ऑफिस तक जाने के लिए ऑटो रिक्शा का किराया देने तक पैसे नहीं थे। इससे पहले पहलाज निहलानी की फिल्म अंदाज और आग का गोला में महेश आनंद ने काम किया था।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...