हैडलाइन

मोदी के ऐलान करते ही कश्मीर में शुरू हुआ सबसे बड़ा एक्शन..जवान बोले-अब पत्थर बाज हो या आतंकी किसी को नहीं छोड़ेंगे

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आ’तंकी हमले के बाद सुरक्षाबल हरकत में आ गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षाबलों की ओर से पुलवामा के आस-पास के गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने अभी तक 15 युवाओं को हिरासत में ले लिया है, इन युवकों को जम्मू-कश्मीर के दो गांवों से हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने सुरक्षाबलों को खुली छूट दे दी है। सुरक्षाबल आ’तंकियों पर एक्शन करने के लिए कुछ भी बड़ा फैसला उठा सकते हैं।

गौरतलब है कि पुलवामा में गुरुवार को आ’तंकी हमले में 44 जवान शहीद हुए हैं। जिसके बाद से ही देश में गुस्सा है। गुरुवार शाम को आ’तंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबल ने आस-पास के करीब 15 गांव में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था।

शुक्रवार सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया जाएगा। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने बयान में कहा है कि इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है, उनका मानना है कि आ’तंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी।



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...