हैडलाइन

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट, 'हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे'

38 जवानों की शहादत पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का बड़ा बयान

नई दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी के बाद अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने बड़ा बयान दिया है। CRPF के ट्विटर हैंडल से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया गया है कि हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे। आपको बता दें कि एक दिन पहले हुए पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 38 जवान शहीद हो गए। ऐसे में CRPF की इस प्रतिक्रिया को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी (CCS) की अहम बैठक के बाद एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने साफ कहा कि आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और उनके सरपरस्तों को करारा जवाब मिलेगा। अब CRPF ने शहीदों को श्रद्धांजलि की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'हम भूलेंगे नहीं, हम माफ भी नहीं करेंगे। पुलवामा हमले के अपने शहीदों को हम सैल्यूट करते हैं और अपने शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस जघन्य हमले का बदला लिया जाएगा।'  इससे पहले पीएम मोदी ने भी पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़े ऐक्शन के संकते दिए। उन्होंने साफ कहा है कि हमले में शामिल लोगों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षाबलों को पूरी छूट दे दी गई है। पीएम ने कहा, 'मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि हमले के पीछे जो ताकतें हैं, इस हमले के जो भी गुनहगार हैं, उन्हें उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी।’ 



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...