हैडलाइन

दिल्ली में फुटबॉल के विकास के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा: सुनील छेत्री

नई दिल्ली : भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में इस खेल के विकास में सहयोग देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले 34 साल के इस खिलाड़ी को यहां इस खेल का संचालन करने वाले ‘फुटबॉल दिल्ली’ ने पहले फुटबॉल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। छेत्री ने कहा, ‘मैं ‘फुटबॉल दिल्ली’ के इस सम्मान और फुटबॉल रत्न पुरस्कार पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं दिल्ली में फुटबॉल के विकास के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मुझे यकीन है कि वर्तमान प्रबंधन दिल्ली में फुटबॉल के विकास के लिए मेहनत कर रहा है और उम्मीद है कि दिल्ली देश के दूसरे राज्यों के लिए आदर्श बनेगा।’ 

फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन ने छेत्री को यह पुरस्कार प्रदान किया। पूर्व खिलाड़ी प्रभाकरन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और फीफा के प्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सुनील (छेत्री) की शानदार उपलब्धियों से प्रेरित हैं। उनका खेल के प्रति पेशेवर रवैया, समर्पण, अनुशासन और जुनून ना सिर्फ फुटबॉल बिरादरी बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ा सपना देखने और जीवन में कुछ शानदार हासिल करने का एक उदाहरण है।’ 

इस मौके पर फुटबॉल दिल्ली ने राज्य के युवा खिलाड़ी शुभम सारंगी को भी सम्मानित किया। शुभम आईएसएल की दिल्ली डायनामोज टीम के खिलाड़ी है। वह 12 साल की उम्र से एआईएफएफ युवा अकादमी का हिस्सा हैं और उन्होंने अंडर -14 और अंडर -17 युवा राष्ट्रीय टीमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...