हैडलाइन

काशीमीरा में बम फटा और रायगढ़ में आईईडी बरामद

मुंबई: एक ही दिन में बम से जुड़ी दो वारदातों ने महाराष्ट्र पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया है. दोनों ही मामले अभी स्थानीय पुलिस थानों में दर्ज हैं लेकिन महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता भी समानांतर जांच में जुटा है.
20 फरवरी को सुबह 10 बजे के करीब मुंबई से सटे काशीमीरा में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर अचानक बम फटने की आवाज आई. एक चश्मदीद ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की. बताते हैं मौके से कुछ छर्रे भी मिले हैं.
इसी दिन यानी 20 फरवरी की ही रात में काशीमीरा से करीब 80 किलोमीटर दूर कर्जत से आप्टे जाने वाली एसटी बस में एक बम रखा मिला. गनीमत रही कि कंडक्टर की उस पर नज़र पड़ गई और उस समय बस में मुसाफिर नही थे. बम निरोधक दस्ते ने आकर बम को निष्क्रिय किया.
भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस में बम धमाके के बाद मुंबई सबर्बन रेल पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. पुलवामा आतंकी हमले से सहमे हिंदुस्तान में बम से जुड़ी इन वारदातों ने महाराष्ट्र और मुंबई में एक बार फिर हाई अलर्ट का माहौल बना दिया है. दोनों ही वारदातें कोंकण क्षेत्र में हुई हैं. कोंकण रेंज के आईजी नवल बजाज का कहना है कि दोनों वारदातों में समानता नहीं है. काशीमीरा की वारदात जहां बहुत ही छिटपुट किसी व्यक्तिगत द्वेष से जुड़ी लगती है जबकि आप्टे के पास एसटी बस में मिला बम गंभीर मसला है. उसमें डेटोनेटर, यूरिया जैसा पाउडर, पॉवर सोर्स मिला है. जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है. आरोपी तक पहुंचने की कोशिश जारी है. महाराष्ट्र एटीएस भी दोनों ही मामलों की समानांतर जांच में जुटी है. आरोपियों की पहचान के लिए दोनों ही वारदातों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...