शनिवार को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनैशनल खेला गया। अफगानिस्तान ने रेकॉर्ड 278 रन बनाए और जवाब में आयरलैंड की टीम 6 विकेट पर 194 रन ही बना पाई। अफगानिस्तान ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीती।
यह टी20 इंटरनैशनल में अफगानिस्तान की लगातार 9वीं जीत थी। यह इस प्रारूप का संयुक्त रूप से दूसरा स्थान है। 11 जीत के साथ अफगानिस्तान ही टॉप पर है। वहीं दूसरे स्थान पर वह पाकिस्तान के साथ बराबरी पर है। 278- यह टी20 क्रिकेट में पारी का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने श्री लंका के खिलाफ पाल्लेकल में 3 विकेट पर 263 रन बनाए थे। हजरतुल्लाह ने नाबाद रन बनाए। यह टी20 इंटरनैशनल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। वह आरोन फिंच के रेकॉर्ड 172 रनों से 10 रन पीछे रह गए। फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 172 रनों की पारी खेली थी। फिंच और जजई ही दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो टी20 इंटरनैशनल में 150 के स्कोर से आगे निकल पाए हैं। फिंच ने 172 रन बनाने के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में साउथहम्पटन ने 156 रनों की पारी खेली थी।
472- रन बने इस मैच में। जो टी20 इंटरनैशनल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत और वेस्ट इंडीज के नाम मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड है। दोनों टीमों के बीच 2016 में लॉडरहिल में खेले गए मुकाबले में 489 रन जोड़े थे।