हैडलाइन

सचिन 2 अंक चाहते हैं, मैं विश्व कप चाहता हूं: सौरभ गांगुली

कोलकाता : भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि आगामी विश्व कप में उन्हें दो अंक नहीं बल्कि खिताब चाहिए। गांगुली का यह बयान सचिन तेंडुलकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि टूर्नमेंट में 16 जून को पाकिस्तान के साथ न खेलना और उन्हें दो अंक देना पाकिस्तान की मदद करना होगा। सचिन ने कहा था कि इससे उन्हें नफरत होगी। गांगुली ने शनिवार को कहा, ‘वह (सचिन) पाकिस्तान के खिलाफ दो अंक चाहते हैं, लेकिन मैं विश्व कप चाहता हूं। आप इसे जिस किसी भी तरीके से देखिए।’ सचिन ने शुक्रवार को सुनील गावसकर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा था कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए और उसे हराकर दो अंक हासिल करना चाहिए। 

गांगुली ने इससे पहले हरभजन सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के क्रिकेट रिश्तों को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यह 10 टीमों का विश्व कप है और प्रत्येक टीम को हर दूसरी टीम के खिलाफ मैच खेलना है। यदि भारत विश्व कप में एक मैच नहीं भी खेलता है, तो यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं होगा।’  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने इन टिप्पणियों के लिए गांगुली की आलोचना की और इसे ध्यान खींचने के लिए किया गया पब्लिक स्टंट बताया। इस पर गांगुली ने कहा, ‘मुझे मियांदाद की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करनी है। मैंने उनकी बल्लेबाजी का आनंद उठाया। मुझे लगता है कि वह पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ी थे।’  गांगुली ने विश्व कप में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बताया लेकिन साथ ही कहा कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें वास्तव में अच्छा कर रही हैं और वे चौंका सकती हैं।  



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...