हैडलाइन

भारतीय लड़ाकू विमानों ने खैबर पख्तूनख्वाह में जैश के आतंकी ठिकाने ध्वस्त

नई दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में काफी अंदर तक घुसकर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने बालाकोट, चाकोटी और मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को 21 मिनट तक चले हमले में ध्वस्त कर दिया है। भारतीय लड़ाकू विमानों ने PoK ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के अंदर भी हमला किया है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने यह तो जरूर माना कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने सीमा का उल्लंघन किया है लेकिन नुकसान से साफ इनकार किया। इस बीच, विदेश सचिव विजय गोखले सुबह साढ़े 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। पीटीआई के अनुसार भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वाह प्रांत के बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। खबरों के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने आधे घंटे तक पाकिस्तान की सीमा में बम बरसाए हैं। इस एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर एयर डिफेंस सिस्टम हाई अलर्ट पर है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने तड़के 3.45 बजे बालाकोट में, 3.48 बजे मुजफ्फराबाद में और 3.58 बजे चिकोटी में जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। v


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...