हैडलाइन

बच्ची के सिर में घुसा सरिया, डॉक्टरों ने बचाया

मुंबई : चेंबूर में खेल रही 6 साल की बच्ची के सिर में सरिया घुस गया। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। बच्ची खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की मानें तो सरिया घुसने के बाद बच्ची तीन दिनों तक होश में नहीं थी।

मामला मुंबई का है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची खेलते समय सरिया पर गिर पड़ी। परिवार वालों ने तत्काल सरिया को सिर से निकाला और उसे  पास के अस्पताल में ले गए, जहां उचित व्यवस्था न होने के कारण बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को जरूरी उपचार दे कर उसकी जान बचाई। 

अस्पताल के निदेशक डॉ. रॉय पाटनकर ने कहा, ‘सरिया सिर में घुसने के कारण बच्ची की खोपड़ी की हड्डी टूट गई थी। हमने तुरंत जरूरी जांच कर पाया कि हड्डियां अंदर ही फंसी थीं। जिन्हें निकलना जरूरी था। ऐसे में तत्काल डॉक्टरों की एक टीम बनाकर बच्ची की सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद से बच्ची की स्थिति सामान्य है। चोट इतनी गहरी थी कि अस्पताल आने के अगले 3 दिन तक बच्ची होश में ही नहीं थी। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...