हैडलाइन

मुंबई इंडियंस ने ली रोहित शर्मा की मौज, 265 रन बनानेवाला बल्लेबाज दिखाया

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2019 शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान रोहित शर्मा की चुटकी लेते हुए एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि उन्हें कोई ऐसा क्रिकेटर मिल गया है जो रोहित से भी बेहतर है। इस पोस्ट के साथ ट्विटर अकाउंट से एक लड़के की तस्वीर भी पोस्ट की गई है, जिसका नाम अभिनव सिंह है। उसने हाल में 265 रनों की पारी खेली है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट में लिखा, 'रोहित शर्मा हमें कोई ऐसा मिल गया है जो आपके 264 वाली पारी से अच्छा खेला। रिजवी स्प्रिंगफील्ड के अभिनव सिंह ने मुंबई इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नमेंट में 265 रनों की पारी खेली है।' अभिनव के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। खबरों के मुताबिक, उसने ये रन अंडर 14 टूर्नमेंट में 150 गेंदों में बनाए हैं। वहीं अगर रोहित शर्मा की बात करें तो यह खिलाड़ी वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में तीन बार (2013, 2015, 2017) दोहरे शतक लगा चुका है। अपनी 264 रनों वाली पारी में रोहित शर्मा ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। उन्होंने रनों का यह अंबार 173 गेंदों में बनाया था। श्री लंका के खिलाफ हुए इस मैच में टीम इंडिया 153 रनों से विजयी रही थी। 


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...