हैडलाइन

कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने ‘ना-ना’ करके ‘हां’ कर बैठी

मुंबई : उत्तर-मध्य मुंबई लोकसभा सीट कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने ‘ना-ना’ करके ‘हां’ कर बैठी हैं। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी से मिलने के बाद प्रिया ने अपना मन बदल दिया है, और अब वह चुनने लड़ने के लिए तैयार है। प्रिया के इंकार करने के बाद यहां से कांग्रेस के उत्तर भारतीय चेहरा पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।
सन 2005 में पिता सुनील दत्त के निधन के बाद हुए उपचुनाव में प्रिया चुनकर आई थीं। उसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार भी विजयी रहीं, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रिया को भाजपा की पूनम महाजन ने भारी मतों के अंतर से पराजित किया। इससे प्रिया बहुत निराश हो गईं। कुछ दिन पहले ही प्रिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद प्रिया अब चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
रही थी। इस बारे में सिंह का कहना है कि उत्तर-मध्य सीट से प्रिया की उम्मीदवारी का वे स्वागत करते हैं, लेकिन उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे। वहां से उनका नाम भी गया है। उत्तर पश्चिम से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने भी दावा किया है। गौरतलब है कि 2014 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे। उनके निधन की वजह से कांग्रेस के लिहाज से यह सीट रिक्त है। कृपाशंकर सिंह ने प्रिया का किया स्वागत, उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था 


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...