हैडलाइन

धोनी, कोहली ने बताया क्यों पसंद है उन्हें टीम इंडिया की नई जर्सी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने बताया है कि आखिर उन्हें टीम इंडिया की नई जर्सी में क्या अच्छा लगा। बीसीसीआई ने हाल ही में वर्ल्ड कप 2019 के लिए नई जर्सी लॉन्च की थी। भारतीय कप्तान ने कहा कि हर कोई 'स्लीक' लुक पसंद करता है। कोहली ने कहा कि उन्हें इस जर्सी का 'लाइट फैबरिक' पसंद है। उन्होंने कहा कि यह जर्सी पुरानी जर्सी से हल्की है। 

कोहली ने बीसीसीआई.डॉट.टीवी से कहा, 'बेशक, हम इसे स्लीक चाहते थे। जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो आपको एक खास तरह से दिखना पड़ता है। एक ऐथलीट के तौर पर आपकी किट और जर्सी कुछ अलग होनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि यह डिजाइन की बात है लेकिन जहां तक फिट और फील की बात है तो हम जर्सी को बहुत हल्का चाहते थे और इसका फैबरिक ऐसा ही है। यह स्किन पर बहुत हल्का है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी कहा कि यह काफी कम्फर्टेबल है। धोनी ने कहा, 'यह बहुत आरामदेह है।' धोनी ने कहा कि इसमें टू-टोन कलर किया है जो भविष्य का डिजाइन नजर आता है। उन्होंने कहा कि 38 साल का एक व्यक्ति यह बात कह रहा है, तो यह थोड़ा मजाकिया लग सकता है लेकिन मुझे इसका डिजाइन पसंद आया। उन्होंने कहा, 'अब तक जो हम पहनते चले आ रहे थे यह उससे अलग है।' 

इस जर्सी में कई बदलाव किए गए हैं। कॉलर का रंग बाहर से एक बार फिर ब्लू कर दिया गया है। इस पर 1983 विश्व कप, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 विश्व कप के जीत की तारीख लिखी हुई है। जर्सी का रंग भी पहले की अपेक्षा गहरा नीला हुआ है। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...