हैडलाइन

महिला और बाल कल्याण विकास मंत्री पंकजा मुंडे पर मोबाइल खरीद में 106 करोड़ के घोटाले का आरोप

महाराष्‍ट्र: 106 करोड़ के मोबाइल घोटाले में फंसीं महिला और बाल कल्याण विकास मंत्री पंकजा मुंडे

मुंबई : महाराष्‍ट्र की महिला और बाल कल्याण विकास मंत्री पंकजा मुंडे पर उनके चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मोबाइल खरीद में 106 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। विधान परिषद में विरोधी पक्ष के नेता मुंडे के अनुसार, पैनासोनिक एलुगा-17 मोबाइल फोन की कीमत ऑनलाइन 6,000-6,400 रुपये के बीच है। खुले बाजार में यह 6,499 रुपये में मिलता है, जबकि पंकजा मुंडे ने इसे 8,777 रुपये की दर से खरीदा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तुरंत इस खरीद को रोकना चाहिए और जांच समिति बनानी चाहिए। धनंजय मुंडे ने बताया कि पैनासोनिक एलुगा फोन को अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह बंद हो गया है। यह बाजार में उपलब्‍ध नहीं है। धनंजय ने मैसर्स सिस्टेक आईटी सॉल्यूशन पर सरकार को न बिकने वाले स्टॉक बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि इसी मॉडल को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है तो पंकजा मुंडे ने इसे इतनी महंगी कीमत पर क्यों खरीदा? गड़बड़ी की जांच की जानी चाहिए। 

1.02 लाख मोबाइल फोन खरीदे गए थे 

जानकारी के मुताबिक, पंकजा मुंडे ने 30 जिलों में 85,452 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 1.02 लाख मोबाइल फोन खरीदे थे। 28 फरवरी को जारी सरकार के प्रस्ताव में कहा गया, 'स्मार्टफोन को सूचना कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के लिए खरीदा गया था, जो रियल-टाइम मॉनिटरिंग (आईसीटी-आरटीएम) योजना के लिए सक्षम था। ये फोन आंगनबाड़ी कर्मियों को सिम कार्ड और इंटरनेट पैक के साथ दिए गए। महिला और बाल विकास विभाग ने बेंगलुरु स्थित मैसर्स सिस्टेक आईटी सॉल्यूशन, प्राइवेट लिमिटेड से 5,100 अतिरिक्त हैंडसेट खरीदे थे।' 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...