हैडलाइन

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के चीफ राजू शेट्टी ने कांग्रेस-NCP को अलायंस पर दिया अल्टिमेटम

 मुंबई : प्रकाश अंबेडकर की पार्टी बीबीएम को अपने साथ ला पाने में नाकाम रही कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन अगले कुछ दिनों में अपने एक और अहम सहयोगी गंवा सकती है। लोकप्रिय किसान नेता और स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के मुखिया राजू शेट्टी आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में तीन सीटें चाहते हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र में अच्छा जनाधार रखने वाले शेट्टी ने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो वह गठबंधन से अलग हो जाएंगे। प्रकाश पहले ही गठबंधन से अलग होकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। कांग्रेस और एनसीपी के लिए शेट्टी की मांग पूरी करना आसान नहीं होगा, क्योंकि दोनों ने उन्हें सिर्फ दो सीटें देने का मन बनाया था। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया था कि शेट्टी दो सीटों पर लड़ने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा था, 'उनके पास हातकणंगले सीट है, जहां से वह चुनाव लड़ेंगे। हम उन्हें एक और सीट देंगे। हालांकि यह सीट कौन सी होगी अभी इस बारे में अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।' 

'क्या मैं भिखारी हूं?' 

हालांकि शेट्टी ने चव्हाण की बातों को खारिज कर दिया। किसान नेता ने कहा, 'मैं पहले से हातकणंगले सीट से सांसद हूं। मैं यहां से बिना किसी के समर्थन के जीतता आया हूं। मुझे दो सीटें और चाहिए। एक कांग्रेस से और एक एनसीपी से। मुझे अभी पता चला है कि कांग्रेस-एनसीपी मुझे सिर्फ एक सीट देना चाहते हैं। यह सीट कौन सी होगी, इस बारे में भी स्थिति साफ नहीं है। अगर वे मेरी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक अतिरिक्त सीट देते हैं तो वह मुझे कतई स्वीकार नहीं होगा। क्या मैं भिखारी हूं?' 

शेट्टी ने बताया कि उन्होंने दोनों पार्टियों को शुक्रवार तक का समय दिया है। अगर तब तक सीटों का फैसला नहीं किया गया तो उनकी पार्टी गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ेगी। शेट्टी ने कहा, 'गठबंधन नहीं होने पर मेरी पार्टी 15 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी और उसके बाद इस बारे में कोई बातचीत नहीं होगी। मैं माधा सीट से लड़ने के अपने कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर भी विचार कर सकता हूं।'  माधा सीट से शेट्टी के चुनाव लड़ने की धमकी एनसीपी के लिए मुश्किल कर सकती है, क्योंकि यहां से पार्टी के चीफ शरद पवार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...