हैडलाइन

भारतीय पायलट पर लगा चाइल्ड पॉर्नोग्रफी डाउनलोड करने का आरोप

अमेरिका में लैंड करते ही अधिकारियों ने पायलट को अरेस्ट किया

मुंबई, चाइल्ड पॉर्नोग्रफी डाउनलोड करने के आरोप में भारतीय पायलट को अमेरिका में लैंड करते ही गिरफ्तार कर लिया गया। फ्लाइट सोमवार को नई दिल्ली से टेक ऑफ करके सैन फ्रंसिस्को पहुंची थी। लैंडिंग होते ही अमेरिकी अधिकारियों ने यात्रियों के सामने ही पायलट को हथकड़ी पहनाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में रहनेवाले उन पायलट की उम्र करीब 50 साल है। वह फ्लाइट में फर्स्ट पायलट थे। एयरपोर्ट पर FBI अधिकारी ने उन्हें गिरफ्तार किया। पायलट का पासपोर्ट जब्त करने के साथ-साथ उनका वीजा भी कैंसल कर दिया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली की फ्लाइट से वापस भेजा गया। अब वह दोबारा अमेरिका नहीं जा सकेंगे। FBI उन पर पिछले 2 महीने से चाइल्ड पॉर्नोग्रफी डाउनलोड करने के शक में नजर रख रही थी। अमेरिका के होटेल्स में उनके इंटरनेट इस्तेमाल को सबूत के तौर पर रखा गया है। 

भारत को दिया डॉजियर 

भारतीय अधिकारियों को इस बारे में डॉजियर दिया गया है। एयरलाइन्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि पायलट को वीजा के कारण डिपोर्ट किया गया लेकिन अलग-अलग सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि चाइल्ड पॉर्नोग्रफी के आरोप में ही वीजा पर सवाल खड़ा हो गया। अमेरिका के फेडरल कानून के तहत चाइल्ड पॉर्नोग्रफी के अंतर्गत नाबालिग से जुड़ा विजुअल सेक्शुअल कॉन्टेंट आता है। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...