हैडलाइन

उद्धव ने पवार पर साधा निशाना

मुंबई,  महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय के भाजपा में शामिल होने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह दूसरे के बच्चों की मांगों को भी पूरा करने में विश्वास रखते हैं और उनका इस्तेमाल “बर्तन साफ करवाने” में नहीं करते। कांग्रेस के लिये बड़े झटके के तौर पर विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया था क्योंकि उन्हें अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने गृह क्षेत्र अहमद नगर से टिकट नहीं मिल सका था। सुजय ने ठाकरे से बुधवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी के लिये शिवसेना के समर्थन की मांग की। अहमदनगर सीट कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी राकांपा के खाते में चली गई है और वह सुजय के लिये अहमदनगर सीट खाली करने को तैयार नहीं थी। ठाकरे ने कहा, “अपने बेटे की तरह, मैं दूसरों के बच्चों की भी देखभाल करता हूं। यह शिवसेना की शैली नहीं है कि दूसरे के बच्चों का इस्तेमाल बर्तन साफ कराने के लिये करे। शिवसेना आम आदमी के लिये है।” पवार ने कल सुजय के लिये अहमदनगर सीट न छोड़ने के फैसले को न्यायोचित ठहराया था। पवार ने राधाकृष्ण विखे पाटिल पर निशाना साधते हुए कल कहा था, “सुजय विखे पाटिल एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं और चुनाव लड़ने के लिए एक खास सीट पर जोर दे रहे हैं। उनकी अपरिपक्व इच्छा को पूरा करना दूसरे दलों की जिम्मेदारी नहीं है। अपने बेटे की इच्छाओं को आपको खुद पूरा करना चाहिए,मैं अपने बच्चे की इच्छाओं को पूरा करूंगा। मुझे किसी दूसरे की इच्छा क्यों पूरी करनी चाहिए?” ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने अपनी सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है जिसे अगले दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...