हैडलाइन

IND vs AUS: भारत हारा वनडे सीरीज, वर्ल्ड कप से पहले फिर उठने लगे टीम इंडिया पर सवाल

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली वनडे में टॉस के दौरान कहा कि भारत वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्लेइंग- XI के काफी करीब है। वहीं फिरोजशाह कोटला में खेले गए इस मैच में मेजबान भारत की 35 रन से हार के बाद सवाल उठने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2009 में भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी। इतना ही नहीं, मेहमान टीम 0-2 से पिछड़ने के बाद आज तक कोई वनडे सीरीज नहीं जीत पाई थी लेकिन दिल्ली वनडे में उसने इतिहास रच दिया।  दूसरी तरफ, भारत के साथ दूसरी बार ऐसा हुआ कि टीम 2-0 से बढ़त बनाने के बाद कोई वनडे सीरीज --5 या इससे अधिक मैचों--- हारी। 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की यह अंतिम वनडे सीरीज थी। दुनिया की नंबर-2 वनडे टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने में भी नाकाम नजर आई। अगले महीने 23 अप्रैल तक वर्ल्ड कप के लिए अंतिम-15 खिलाड़ियों के नाम देने हैं। ऐसे में कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के पास 40 से ज्यादा दिनों का समय है। 

भारत का कमजोर बैटिंग लाइनअप भी इस सीरीज से उजागर हुआ- नंबर-4 और नंबर-5 का स्थान। इन दोनों स्थानों के दावेदार अंबाती रायुडू और लोकेश राहुल को दिल्ली वनडे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। ऋषभ पंत --विकेटकीपर बल्लेबाज--- को शानदार मौका मिला लेकिन वह अपने घरेलू मैदान पर केवल 16 रन ही बना सके। विराट कोहली टीम के 68 के स्कोर पर आउट हुए और ऐसे में पंत पर जिम्मेदारी थी लेकिन वह इस मौके का लाभ नहीं उठा सके। इससे नंबर-4 स्थान और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप पर एक बार फिर सवाल उठने लगे। इतना ही नहीं, नंबर-5 पर उतरे विजय शंकर भी कुछ खास नहीं कर सके और वह 21 गेंदों पर 16 रन बनाकर चलते बने। ऐसे में सवाल उठते हैं कि क्या नंबर-4 पर धोनी का स्थान और पक्का होगा? और दिनेश कार्तिक को पंत पर तरजीह देते हुए उन्हें बैकअप कीपर के तौर पर टीम में जगह मिलेगी? 

वनडे में पिछले 2 साल की बात करें तो भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जो 10 में से 7 मैच जीते, उनमें कार्तिक नाबाद रहे। केवल इंग्लैंड के जो रूट --9---, कोहली और धोनी --8--- ही इस दौरान बेहतर नजर आए। चैंपियंस ट्रोफी से कार्तिक ने अच्छा प्रदर्शन किया, ऐसे में 21 साल के पंत के पास खुद को साबित करने का मौका था। गेंदबाजी में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में दुनिया के नंबर-1, नंबर-4 और नंबर-5 गेंदबाजों को टीम इंडिया में जगह मिली जो क्रमश: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हैं। इसके बावजूद मोहाली में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 359 के पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल किया। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...