हैडलाइन

महाराष्ट्र के पालघर में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने ही जीजा को मार डाला

आरोपी ने बताया कि उसका जीजा उसकी गर्भवती बहन की पिटाई कर रहा था

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपने ही जीजा को मार डाला। 45 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी ने अपने जीजा को इसलिए मार डाला कि वह उसकी गर्भवती बहन की पिटाई कर रहा था। आरोपी यह सब देखकर अपने जीजा से भिड़ गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामू बलिराम शिनवार ने मंगलवार को देखा कि उसके जाजी गुरुनाथ चतिया भोइर रामू की गर्भवती बहन को किसी कारण से पीट रहा था। यह देखकर रामू अपने जीजा से भिड़ गया और दोनों में बहस शुरू हो गई। सीनियर इन्स्पेक्टर वसंत लब्धे ने बताया कि यह पूरा मामला वसई इलाके में स्थित गुरुनाथ के घर पर हुआ।
बहस इस कदर बढ़ी कि रामू ने अपने जीजा गुरुनाथ का सिर सीमेंट के एक पत्थर परदे मारा, जिससे उसे भारी चोट आई। बाद में गुरुनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रामू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। 


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...