हैडलाइन

सायन फ्लाईओवर ३ महीने रहेगा बंद

मुंबई, पूर्वी व मध्य उपनगर को दक्षिण मुंबई से जोड़नेवाले सायन फ्लाईओवर को अब मरम्मत की जरूरत है। ब्रिज पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) आखिरकार मरम्मत का काम १ दिसंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। ब्रिज का काम ३ महीने तक चलेगा यानी गाड़ियों का आवागमन नीचेवाले रोड से होगा, ऐसे में ट्रैफिक होना लाजिमी है।

बता दें कि सायन फ्लाईओवर के बंद होने की वजह से सायन, परेल और दादर इलाके में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। फ्लाईओवर का निर्माण २५ साल पहले हुआ था। फ्लाईओवर से रोजाना १५ हजार से अधिक गाड़ियां गुजरती हैं। एमएसआरडीसी अधिकारियों के मुताबिक १.१ किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का काम वाहनों की आवाजाही के दौरान नहीं किया जा सकता था इसलिए विभाग ने फ्लाईओवर को बंद करने का पैâसला लिया है। मरम्मत के दौरान फ्लाईओवर के बेअरिंग को बदला जाएगा। सायन फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए करीबन ६ करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। विभाग फ्लाईओवर के काम के लिए ठेकेदार की भी नियुक्ति कर ली है। गौरतलब है कि डिलाइड ब्रिज का काम पहले से ही जारी है। इस वजह से एलफिंस्टन ब्रिज और जैकब सर्कल के करीब लोगों को पहले से ही ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब सायन फ्लाईओवर के बंद होने के बाद मुंबईकरों को और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के मुताबिक ब्रिज के मरम्मत का काम मॉनसून के बाद किया जाना था लेकिन दिवाली के त्योहार की वजह से काम को दिसंबर महीने में शुरू करने का पैâसला लिया गया है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

मुंद्रा पोर्ट ने रचा इतिहास,...

अदाणी पोर्ट्स के प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट ने भारत के समुद्री एवं...