हैडलाइन

नवी मुंबई के एक कार शो रूम से नीचे सड़क पर टपकी कार

मुंबई : नवी मुंबई के एक कार शो रूम में डिस्प्ले में लगी एक लग्जरी कार पहली मंजिल का शीशा तोड़ते हुए औंधे मुंह नीचे जा गिरी। इस हादसे में एसयूवी कार के परखचे उड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग्स तक खुल गए। इस घटना की तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला नवी मुंबई के किआ मोटर्स की डीलरशिप का है। जहां पहली मंजिल में खड़ी किआ सेल्टोस मंगलवार को नीचे जा गिरी। इस हादसे में ड्राइवर को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं। घटना नवी मुंबई के पनवेल के खांदा कॉलोनी में मंगलवार हुई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने गाड़ी पार्क करते समय गलती से कार का ऐक्सिलरेटर दबा दिया जिससे पनवेल के शोरूम की पहली मंजिल का शीशा तोड़ते हुए कार नीचे जा गिरी। इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने इसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जमीन पर गिरने से कार के फ्रंट का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। एसयूवी का विंडशील्ड और फ्रंट बंपर भी डैमेज हो गया। बता दें कि दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी गाड़ी किआ सेल्टॉस को लॉन्च किया है। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...