हैडलाइन

फेसबुक के 29000 कर्मचारियों का हार्डड्राइव चोरी

फेसबुक  के करीब 29,000 कर्मचारियों के बैंकिंग डेटा से भरे अनएनक्रिप्टेड हार्डड्राइव चोर ने पेरोल कार्यकतार् की कार से चुरा लिए। यह जानकारी मीडिया को दी गई। हार्डड्राइव में कर्मचारियों के बैंक अकाउंट नंबर, उनके नाम, सोशल सिक्युरिटी के चार आखिरी डिजिट, उनका वेतन, बोनस और इक्वीटी से संबंधित जानकारी शामिल है। हालांकि चोरी हुए हार्डड्राइव में फेसबुक के उपयोगकतार्ओं का डेटा शामिल नहीं है। सीएनबीसी की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने कहा कि हार्डड्राइव में वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों के व्यक्तिगत अनएनक्रिप्टेड डेटा थे और उन कर्मचारियों को सचेत कर दिया गया है। हार्डड्राइव में उन हजारों अमेरिकी श्रमिकों की जानकारी थी जो 2018 में फेसबुक से जुड़े थे। एक आंतरिक ईमेल से जानकारी मिली कि हार्डड्राइव के गायब होने के बारे में फेसबुक को 20 नवंबर को पता चला, और 29 नवंबर को इस बात पुष्टि की गई कि ड्राइव में कर्मचारियों की जानकारी शामिल थी। सबसे अधिक आश्चर्य की बात यह है कि वित्तीय डेटा वाला हार्डडिस्क अनए्क्रिरप्टेड थे।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...