हैडलाइन

सूटकेस मर्डर की मुख्‍य आरोपी भी निकली नाबालिग

मुंबई : माहिम सूटकेस हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 59 वर्षीय बेनेट रिबेलो की हत्या की आरोपी लड़की नाबालिग है। इससे पहले उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही थी।पुलिस के अनुसार, उसके जन्‍म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के मुताबिक उसका जन्म 21 जुलाई 2002 को हुआ है। इस हिसाब से उसकी उम्र 17 साल और छह महीने है। रविवार को स्‍थानीय अदालत ने पुलिस से उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने को कहा है। पुलिस उसकी उम्र का निर्धारण करने के लिए उसका मेडिकल करने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को माहिम दरगाह के पीछे संगीतकार बेनेट रिबेलो के शरीर के कुछ टुकड़े एक सूटकेस में पाए गए थे। उसके कपड़ों पर लगे लेबल की मदद से पुलिस ने शव की पहचान की थी। पांच दिनों बाद क्राइम ब्रांच ने लड़की को उसके 16 साल के दोस्‍त के साथ अरेस्‍ट किया था। पूछताछ में पता चला था कि दोनों ने रिबेलो के शरीर के टुकड़े करके तीन सूटकेसों में बंद करके नदी में बहा दिया था। लड़की खुद को रिबेलो की गोदी ली हुई बेटी बताती है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...