हैडलाइन

मुंबई : कोस्टल रोड के काम को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी

मुंबई : मुंबई की महत्वाकांक्षी परियोजना कोस्टल रोड के काम को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। इससे राज्य सरकार और बीएमसी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मुंबई हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें हाई कोर्ट ने कोस्टल रोड के दक्षिणी हिस्से में सीआरजेड कानून के तहत मिली मंजूरी में खामियों को इंगित करते हुए इसके काम पर रोक लगा दी थी। चीफ जस्टिस शरद बोबडे, जस्टिस भूषण गवई और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि यातायात की समस्या को देखते हुए मुंबई में नया विकल्प समय की जरूरत है। इसीलिए सिर्फ कोस्टल रोड के काम को अनुमति दी जा रही है। परियोजना के पास अन्य कोई विकास कार्य शुरू नहीं करें। अब पीठ इस मामले में अप्रैल 2020 में सुनवाई करेगी। कोस्टल रोड मामले में बीएमसी के साथ-साथ फिशरमेन यूनियन, कुछ सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी पक्षकार हैं। मंगलवार को सुनवाई के दौरान पर्यावरणविदों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने परियोजना का विरोध किया। उनका कहना था कि अगर हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई जाती है तो उससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नरीमन पॉइंट से वर्सोवा तक 14 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 29.2 किमी लंबे कोस्टल रोड का काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इसके पहले अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने बीएमसी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि इस मामले में दिवाली की छुट्टी के बाद सुनवाई होगी। पहले भी हाईकोर्ट ने कोस्टल रोड के लिए भराव और निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। तब भी बीएमसी को काम शुरू रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। तब बीएमसी की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने परियोजना के लिए शुरू हो चुके निर्माण कार्य पर से रोक हटा दी थी।



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...