हैडलाइन

मुंबई : लड़की के साथ हुआ था गैंगरेप

मुंबई : माहिम में सूटकेस में मिली लाश के मामले में गिरफ्तार आरोपी लड़की ने खुलासा किया है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपी लड़की इन दिनों डोंगरी चाइल्ड रिमांड होम में है, जहां उसने पुलिस के समक्ष यह सनसनीखेज खुलासा किया है। डोंगरी होम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आरोपी लड़की की बात सुनकर डोंगरी पुलिस को बुलाया गया और पुलिस के सामने लड़की ने गैंगरेप की बात कही।

डोंगरी पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जीरो मामला दर्ज कर उसे वाकोला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। लड़की का दावा है कि उसके साथ वाकोला पुलिस स्टेशन के तहत गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। इसीलिए इस केस को वाकोला पुलिस देखेगी। पीड़िता डोंगरी चाइल्ड रिमांड होम में है, इसलिए अगले कुछ दिनों में महिला पुलिस अधिकारी डोंगरी होम जाकर लड़की से इस बारे में पूछताछ करेगी। बता दें कि लड़की पर 59 वर्षीय दत्तक पिता बेनेट रिबेलो की नाबालिग प्रेमी और उसके 19 वर्षीय दोस्त अली के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप है। अली को घाटकोपर से, जबकि लड़की के प्रेमी को वाकोला से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर लड़की नाबालिग है, इसलिए उसे डोंगरी रिमांड होम में रखा गया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, लड़की ने पिता बेनेट पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जिसे उसके प्रेमी ने एक दिन देख लिया था। वाकोला पुलिस को लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है, जिसके बाद गैंगरेप या रेप होने की पुष्टि होगी।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...