हैडलाइन

संजय खान ने जीनत को इतना मारा था कि टूट गया था जबड़ा, आंख पर आज भी मार का असर

 बीते जमाने की ग्लैमरस एक्सट्रेस जीनत अमान 19 नवम्बर को 67वां जन्मदिन मना रही हैं। जीनत अमान की जिंदगी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। जीनत का उनके ही दौर के चार्मिंग एक्टर संजय खान से भी नाम जुड़ा। संजय खान ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया कि 1980 में एक पार्टी में उन्होंने जीनत अमान की पिटाई कर दी थी। यह बात उन्होंने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ में भी लिखी है। 

बॉयफ्रेंड ने पीटा, तलाक से पहले पति की मौत मारपीट करते थे जीनत के पति

जीनत ने 11 अक्टूबर 1985 में एक्टर मजहर खान ने शादी की थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों में झगड़े होने लगे थे। यही नहीं खबरें तो यहां तक आईं कि मजहर अक्सर जीनत अमान के साथ मारपीट भी करते थे। इनके दो बेटे जहान और अजान हुए। लेकिन दोनों के झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहे थे। 

 मजहर की किडनी हो गईं थीं फेल

कुछ सालों बाद ही मजहर की किडनी में इन्फेक्शन हो गया था, जिस वजह से वे बीमार रहने लगे थे और आखिरकार 1998 में किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट की मानें तो जीनत अपने पति से बेहद परेशान थी और उन्होंने तलाक की अर्जी भी दे दी थी, लेकिन इसके पहले की तलाक हो पाता मजहर दुनिया छोड़कर चले गए।

बॉयफ्रैंड से कर ली थी गुपचुप शादी

जीनत और संजय खान के अफेयर के किस्से भी बी-टाउन की सुर्खियां बने हैं। खबरें तो यहां तक थी कि दोनों ने फिल्म 'अब्दुल्ला' की शूटिंग के दौरान गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। संजय खान शॉर्ट टेम्पर थे। वे अक्सर जीनत के साथ मारपीट करते थे।

संजय ने तोड़ दिया था जबड़ा

3 नवम्बर 1979 को मुंबई के होटल ताज में पार्टी के दौरान संजय खान ने जीनत की पब्लिकली जमकर पिटाई भी कर दी थी। संजय ने इतना मारा था कि उनका जबड़ा टूट गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी जॉ लाइन तो ठीक हो गई लेकिन दाहिनी आंख खराब हो गई। जब दोनों के रिलेशन के बारे में संजय की वाइफ जरीन को पता चला तो काफी हंगामा हुआ। आखिरकार जीनत और संजय का रिश्ता खत्म हो गया।

बायोग्राफी में किया कुबूल

संजय खान ने अपनी बायाेग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ में भी इस घटना का जिक्र किया है। संजय ने लिखा है 

पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ चुका नाम

70 के दशक में जीनत की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वह हर फिल्मी मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई देती थीं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान के साथ भी जीनत का नाम जोड़ा गया था।



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

अनुदानित गॅस सिलेंडर ९ वरून ४...

केंद्र सरकारच्या महत्त्वाकांक्षी पंतप्रधान उज्ज्वला योजनेअंतर्गत...

पालघर के शहीद संतों के...

पालघर में विगत वर्षों शहीद हुए संतों के परिजनों को आज तक कोई सरकारी मदद नहीं...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...