हैडलाइन

प्रधानाचार्य ने 16 वर्षीय लड़की पर तेजाब फेंका

मुंबई : मुंबई के उपनगर कंजुमार्ग में रविवार को 16 वर्षीय एक लड़की पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। लड़की ने इसी स्कूल से पढ़ाई की है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भानदुप स्कूल के एक प्रधानाचार्य और तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें स्कूल का एक शिक्षक और दो कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने लड़की के पिता की शिकायत को उद्धृत करते हुए बताया कि यह घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब किशोरी टहलने निकली थी। लड़की के पिता का कहना है कि प्रधानाचार्य और अन्य ने उसकी बेटी पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसके (बेटी) ने एक शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी।  इसी को लेकर वे उससे रंजिश रखते थे।

Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...