हैडलाइन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

बांदा: बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में घने कोहरे के बीच ट्रैक्टर -ट्रॉली के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोरवां गांव के नजदीक चमरिहा नहर के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर -ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी है। उनकी पहचान कालू तिवारी (40) और शीलू उर्फ सुनील लोधी (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर- ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे उसका चालक घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि पहली नजर में यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ लगता है। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल चालक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...