हैडलाइन

प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का निधन

मुंबई: दिग्गज कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 69 साल के थे। सबनीस के घर में पत्नी और एक बेटा है। 12 जुलाई, 1950 को जन्में सबनीस ने मुंबई के जे जे स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की थी। वह प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को अपना आदर्श मानते थे। ठाकरे राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित साप्ताहिक पत्रिका ‘मार्मिक' के लिए कार्टून बनाते थे। हालांकि, अपनी बढ़ती राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण उन्होंने बाद में ये जिम्मेदारी सबनीस को सौंप दी। 12 साल तक वहां काम करने के बाद, सबनीस एक मराठी दैनिक अखबार 'लोकसत्ता' से जुड़ गए।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...