हैडलाइन

मुंबई: दाऊद के बर्थडे पर जश्न मनाना पड़ा भारी

मुंबई: मुंबई के डोंगरी इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. दाऊद का जन्मदिन मनाने के आरोप में हिरासत में लिए गए लोगों से मुंबई क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है. बता दें कि दाऊद के गुर्गों ने बकायदा केक काटकर और मोमबत्ती जलाकर डॉन का जन्मदिन मनाया था. इसके बाद सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं. जिसे शेरा चिकना नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया था. फेसबुक पर शेयर पोस्ट पर लिखा था 'हैप्पी बर्थडे बॉस'. मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे ने इस बात की पुष्टि की है कि इस मामले की क्राइम ब्रांच को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई. जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने शेरा चिकना समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि डॉन की बर्थडे पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ. इस मामले में क्राइम ब्रांच पूछताछ और जांच कर रही है. दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन 26 दिसंबर को होता है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई दाऊद के जन्मदिन की तस्वीरों पर हाईकोर्ट के वकील अजय श्रीवास्तव ने कहा था कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. श्रीवास्तव ने इस मामले में मुंबई पुलिस से मामले की जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि एक आतंकी का बर्डथे मनाए जाने से देश में गलत संदेश जाता है.


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...