हैडलाइन

कलवा में मेडिकल स्टोर में सोए व्यक्ति की हत्या

ठाणे: कलवा स्थित एक मेडिकल स्टोर में शनिवार तड़के घुसे चोर ने दुकान के भीतर सो रहे 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के चलते परिसर में हड़कंप मच गया है और दुकानदारों में खौफ का माहौल बन गया है। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कलवा पुलिस सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल लोकेशन से आरोपी की तलाश कर रही है।

स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी भी घटना की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीसीपी एस.एस. बुरसे के अनुसार, कलवा (पूर्व) के शिवाजी नगर में रामसिंह राजपुरोहित की युवराज मेडिकल स्टोर है। तड़के 4 बजे शटर तोड़ अज्ञात चोर भीतर घुसे और तलाशी लेने लगे। आहट सुनकर अंदर सोए रामसिंह के भांजे प्रेमसिंह राजपुरोहित की नींद खुल गई। प्रेम ने विरोध किया, तो चोर ने पिस्टल से उस पर दो राउंड फायर कर दिए। एक गोली सीधी प्रेम की छाती में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद चोर कुछ सामान और पैसे लेकर भाग गया। ठाणे मेडिकल स्टोर असोशिएसन के पदाधिकारियों ने घटना का निषेध किया है और दुकानदारों की सुरक्षा की मांग पुलिस से की है।



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...