हैडलाइन

खेल-खेल में कीटनाशक पीने से दो मासूमों की मौत

न्हीवाड़ा : थाना अंतर्गत कामता गांव में शनिवार दोपहर खेत को तैयार कर रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर 11 वर्षीय बालक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। स्वजन को मृतक बालक का शव रोटावेटर से समेटकर टोकरी में निकालना पड़ा। शनिवार को कामता गांव निवासी किसान कीर्ति कुमार चंद्रवंशी ट्रैक्टर वाहन में रोटावेटर लगाकर खेत को बोवनी के लिए तैयार कर रहा था। किसान का बेटा अभय (11) ट्रैक्टर में पिता के साथ बैठा हुआ था। वाहन चलते समय बालक अभय अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिरकर चलते रोटावेटर में जा फंसा। बालक का शरीर घूमते रोटावेटर में मिट्टी की तरह पिस गया। कई टुकड़ों में फंसे बालक के शरीर को पुलिस ने ग्रामीणों व स्वजन की मदद से रोटावेटर से टोकरी में एकत्रित किया। नरसिंहपुर, खेत में स्थित घर में खेलते-खेलते तुअर के खेत में पहुंचे मासूम भाई-बहन ने वहां एक बर्तन में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना चीचली थाने के ग्राम टुडनी खैरी की है। टुडनी खैरी निवासी राजेश ठाकुर का घर खेत में बना है। शुक्रवार को उसकी पत्नी सोनाबाई (25) और दो बच्चे सोनिया (5) व कृष्णा (ढाई वर्ष) घर पर थे। सोनाबाई ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चे खेलते हुए पास में ही तुअर के खेत में चले गए और दोनों ने वहां एक बर्तन में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब उनकी तलाश में वह खेत में घुसी तो बच्चों को बेसुध देखकर उसने भी बर्तन में रखी वस्तु को यह जानने चख लिया कि आखिर यह क्या है, लेकिन ऐसा करते ही उसकी भी हालत खराब हो गई।.


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...