हैडलाइन

पार्षद की जीत के जश्न में शामिल होने गई बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को जेल

दल्लीराजहरा, नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद पार्षद के जीत का जश्न में शामिल होने के लिए गई नाबालिग को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया लिया। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अज्जू सिंह (30) को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद विजय जुलूस के बाद नगर के वार्ड सात कालेज रोड पर कांग्रेस पार्षद ने जीत की खुशी में खाने की पार्टी दी थी।.
पार्टी में नाबालिग भी शामिल थी। उसी दौरान मौका पाकर आरोपित अज्जू ने रात में करीब दस बजे छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपित ने नाबालिग को किसी से घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी और उसे पुराना बाजार इलाके में अकेला छोड़कर चला गया। पीड़ित बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे सुनसान जगह पर अकेला छोड़ दिया, जो करीब तीन किलोमीटर दूर थी। गौरतलब है कि बीते 21 दिसंबर को प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के तहत वोटिंग और 24 दिसंबर को मतगणना हुई। इसके बाद 25 दिसंबर को दल्लीराहरा में स्थानीय पार्षद जीत का जश्न मना रहा था, जिसमें पीड़िता शामिल होने गई थी। पीड़िता को सुनसान जगह पर अकेला देख लोगों ने उसे घर तक पहुंचाया। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बीते 26 दिसबंर की शाम को पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...