हैडलाइन

अस्पताल से तीन दिन बाद डिस्चार्ज हुए मुलायम सिंह यादव

मुंबई : समाजवादी पार्टी (एसपी) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पेट में दिक्कत के कारण उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट में संक्रमण के कारण 26 दिसंबर को मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मुलायम सिंह यादव का करीब तीन दिनों तक यहां इलाज चला, जिसके बाद उन्हें रविवार शाम छुट्टी दी गई। रविवार को मुंबई के कुछ वरिष्ठ नेता भी मुलायम सिंह का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मुलायम की स्थिति रविवार को सामान्य रही। बता दें कि इससे पहले नवंबर महीने में भी मुलायम सिंह यादव को पेट में दिक्कत होने के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था, जबकि उसके पहले इसी साल (2019) जून में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। नवंबर महीने में जब एसपी के संरक्षक को पीजीआई में भर्ती कराया गया था तो तत्कालीन डायरेक्टर रहे डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि मुलायम सिंह को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। जांच में कुछ भी सामने न आने के बाद उन्हें दवा देकर वापस घर भेज दिया गया।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...