हैडलाइन

मुंबई : बेस्ट परिवहन द्वारा जनता को मिल रहा है एसी बसों का मजा

मुंबई : बेस्ट परिवहन द्वारा बुधवार से ए-217 रूट पर दादर (पूर्व) रेलवे स्टेशन से केईएम अस्पताल के लिए मिनी एसी बस सर्विस शुरू की गई है। इस रूट की पहले सेवा सुबह 6:50 बजे और आखिरी सेवा रात 10:40 बजे रवाना होगी। बेस्ट द्वारा अब तक 25 रूट पर 166 एसी बसें चलाई जा चुकी हैं। बेस्ट द्वारा बताया गया है कि फीडर रूट के तौर पर इन मिनी एसी बसों को चलाया जा रहा है। भविष्य में और एसी बसें बेस्ट को मिलने वाली हैं। फिलहाल, चर्चगेट, सीएसएमटी, दादर, अंधेरी, वडाला से फीडर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। इन सेवाओं से शेयर ऑटो-टैक्सी वालों पर प्रभाव पड़ा है। कई स्टेशनों पर ऑटो-रिक्शा वालों की मनमानी से भी इससे राहत मिलेगी। बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने बेस्ट के उत्थान के साथ ही फीडर रूट पर यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने का लक्ष्य बनाया है। इसी क्रम में, मिनी एसी बसें लाई जा रही हैं, ताकि स्टेशन से उतरने के बाद लोग सीधे ऑफिस या घर तक आरामदायक सफर कर सकें।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...